फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan state president of BJP Satish Poonia tests positive for COVID19

राजस्थान: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 04 Sep 2020 09:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Sep 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan state president of BJP Satish Poonia tests positive for COVID19
Satish Poonia, BJP Rajasthan President - फोटो : ANI

राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी पूनिया ने खुद ट्वीट कर दी है। पूनिया ने बताया कि गुरुवार को दौरे से लौटने के बाद जब उन्होंने एहतियातन कोविड-19 की जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि उनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया 'कल प्रवास से आने के बाद कोविड-19 की जांच करवाई, यद्यपि मुझमें लक्षण नहीं थे, लेकिन मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और डॉक्टरी सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है, विगत दिनों मेरे से संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपना परीक्षण करवा लें, सहयोग के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
   


जोधपुर दौरे से लौटे हैं पूनिया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गुरुवार को ही जोधपुर दौरे से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने ओसियां और फलौदी सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया था। स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकतें और बैठकें भी की। जगह-जगह कई लोगों ने उनका स्वागत-अभिनंदन भी किया। ऐसे में कई लोगों के उनके संपर्क में आने की बात सामने आई है।

दौरे के दौरान नहीं रहे सतर्क
पूनिया के जोधपुर दौरे के दौरान कई जगहों पर राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस की अनदेखी की गई। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखा गया तो कहीं लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे। सामने आई दौरे की तस्वीरों में पूनिया भी कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed