{"_id":"6446b94054f148fdfe0ae0de","slug":"rajasthan-ssf-jawan-commits-suicide-due-to-domestic-violence-in-dholpur-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में गृहक्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूला SSF का जवान, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में गृहक्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूला SSF का जवान, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:45 PM IST
सार
Rajasthan SSF Jawan Commits Suicide: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक जवान ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। आत्महत्या के बाद पुलिस ने जवान का पोस्टमॉर्टम करवाया।
विज्ञापन
जवान सतीश मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात 25 साल के एसएसएफ जवान ने गृहक्लेश के चलते प्लास्टिक की रस्सी से कच्ची झोपड़ी में लगी कपूर की बल्ली से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची कंचनपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम कराकर दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव हांसई के रहने वाले 25 साल के सतीश पुत्र रामखिलाड़ी मीणा का सेलेक्शन एसएसएफ दिल्ली में हो गया था। करीब दो महीने पहले 22 फरवरी 2023 को मध्यप्रदेश में उसकी शादी हो गई थी। एसएसएफ दिल्ली में तैनात जवान करीब दो सप्ताह पहले छुट्टियों में अपने गांव हांसई आया हुआ था। मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रविवार रात को गृहक्लेश के चलते एसएसएफ के जवान सतीश मीणा ने घर में बनी कच्ची झोपड़ी में लगी कपूर की बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
घटना के कारणों की जांच शुरू...
थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया प्रारंभिक अनुसंधान में मामला पारिवारिक कलह या गृहक्लेश से देखा जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारी में जवान कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी देखा जा रहा था। उन्होंने बताया बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराकर सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन