{"_id":"63824c4edbed85634f53ff03","slug":"rajasthan-scorched-priest-dies-during-treatment-in-petrol-bomb-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पेट्रोल बम हमले में झुलसे पुजारी की इलाज के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पेट्रोल बम हमले में झुलसे पुजारी की इलाज के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला
Sat, 26 Nov 2022 10:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:56 PM IST
सार
राजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने से झुलसे बुजुर्ग पुजारी की शनिवार को मौत हो गई। देवगढ़ थानाधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुजारी की इलाज के दौरान मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले में कुछ बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने से झुलसे बुजुर्ग पुजारी की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवगढ़ थानाधिकारी प्रताप सिंह ने कहा, पुजारी की आज उदयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी का भी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि हीरा की बस्ती इलाके में रविवार रात पुजारी नवरत्न प्रजापत (72) अपनी पत्नी के साथ एक छोटे से आवास में खाना खा रहे थे। तभी 8-10 लोगों ने उन पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वे दोनों झुलस गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को प्रजापत के एक स्थानीय देवनारायण मंदिर के पुजारी होने पर आपत्ति थी और वे वहां किसी और को लाना चाहते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साथ ही मंदिर की जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और इस विवाद का मामला राजसमंद के देवघर की दीवानी अदालत में पहले से चल रहा था। मामले में अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन
नवरत्न ने दो-तीन बार पुलिस से संपर्क किया था और आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से शिकायत भी की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने देवगढ़ थाने के थानाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन उन्होंने मामले को थाने के तहत आने वाली स्थानीय चौकी में भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पुजारी को पहले भी धमकाया गया था और आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी की गई थी लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और पुजारी पर हमले की घटना होने के बाद स्थानीय थानाधिकारी और एक चौकी प्रभारी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।