{"_id":"64842adf15f6d6a3830e15fc","slug":"rajasthan-regimental-hijama-therapy-excellence-center-will-open-in-bharatpur-11-new-posts-will-be-created-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में खुलेगा रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर, 11 नवीन पदों का होगा सृजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में खुलेगा रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर, 11 नवीन पदों का होगा सृजन
Sat, 10 Jun 2023 01:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:18 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर जिले रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर खुलेगा। केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों का सृजन भी किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार की ओर से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा प्रणालियों के विकास और विस्तार के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में यूनानी चिकित्सा के अन्तर्गत रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का उत्कृष्टता केंद्र खोले जाने की मंजूरी दी है। साथ ही केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
केंद्र के संचालन के लिए प्रमुख चिकित्साधिकारी यूनानी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी यूनानी ग्रेड-प्रथम, लेबोरेट्री टेक्नीशियन और कनिष्ठ सहायक का एक-एक पद, चिकित्साधिकारी यूनानी के दो, कनिष्ठ यूनानी नर्स/कम्पाउंडर के पांच पदों सहित कुल 11 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।
विज्ञापन
परिचारक, वार्ड बॉय, मसाजर, चौकीदार/गार्ड, स्वीपर/जमादार की सेवाएं आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर ली जाएंगी। केंद्र के लिए 10 लाख रुपये लागत से आवश्यक फर्नीचर और उपकरणों की खरीद की जाएगी। प्रारम्भिक संचालन राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध भवनों में किया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। उत्कृष्टता केन्द्र से स्थानीय लोग रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन