फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Rajya Sabha Election Three MLAs spoiled BJP maths Subhash Chandra says relations with Rajasthan will remain

Rajasthan Rajya Sabha Election: इन तीन विधायकों ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, दिल्ली जाने से पहले चंद्रा बोले- राजस्थान से रिश्ता बना रहेगा  

Fri, 10 Jun 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Jun 2022 04:35 PM IST
सार

भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को झटका दिया है। साथ ही पार्टी के दो अन्य विधायकों कैलाश मीणा और सिद्धि कुमारी ने वोट देते समय गलती कर दी। इससे सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Rajya Sabha Election Three MLAs spoiled BJP maths Subhash Chandra says relations with Rajasthan will remain
राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। वसुंधरा की करीबी विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। वहीं दो अन्य विधायकों के वोट भी खराब हो गए हैं। इससे सुभाष चंद्रा की हार लगभग तय मानी जा रही है। इस कारण वह शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो गए। जाने से पहले चंद्रा ने कहा, राजस्थान से उनका रिश्ता बना रहेगा, वह यहां आते-जाते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं जीतू या हारूं, इससे फर्क नहीं पड़ता। यहां के लोगों से मेरे रिश्ते बने रहेंगे। कुछ लोगों ने आज फोन कर मुझसे माफी मांगी, उन्होंने कहा वे इस बार साथ नहीं दे सकेंगे।

विज्ञापन


जानें कहा हुई गड़बड़ी, क्यों बिगड़ा भाजपा का गणित  

  • धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने वोट देने के बाद अपना मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट राजेंद्र राठौड़ को दिखाया। इस दौरान राठौड़ ने मतपत्र अपने हाथ में ले लिया। बताया जा रहा है कि शोभा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। हालांकि इस बात को भाजपा ने अब तक स्वीकार नहीं किया है। अब यह गलती है या फिर जानबूझकर ऐसा किया गया यह साफ नहीं हो पाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने भी इस सवाल पर यह कहते हुए किनारा कर लिया कि गलती किस स्तर पर हुई, पता नहीं है। उधर, डॉ सुभाष चंद्रा के वकील ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भी दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने विधायक शोभा से चंद्रा के पक्ष में मतदान करने को कहा था। 
  • विज्ञापन
  • भाजपा के दूसरे विधायक कैलाश मीणा ने भी वोट देते समय गलती कर दी। मतदान के दौरान मीणा ने एजेंट राजेंद्र राठौड़ को अपना वोट दिखाया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस एजेंट गोविंद सिंह डोटासरा को भी अपना मतपत्र दिखा दिया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। इससे मीणा का वोट खारिज हो सकता है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने भी निर्देश के अनुसार अपना वोट नहीं दिया। पार्टी नेताओं ने उन्हें सुभाष चंद्रा को वोट देने के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को वोट दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed