फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics Satish Poonia commented on Gehlot government

Politics: पूनिया बोले- गहलोत सरकार का कार्यकाल कुर्सी-कुर्सी के खेल में निकल गया, जनता परेशान

Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
सार

राजस्थान में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है। दरअसल, पूनिया राजसमंद जिले के देवगढ़ में दिवाली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में सिर्फ कुर्सी-कुर्सी का खेल खेला जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Satish Poonia commented on Gehlot government
राजसमंद में दिवाली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत सरकार में सिर्फ कुर्सी-कुर्सी का खेल खेला जा रहा है। इस खेल में सरकार का समय भी पूरा होने जा रहा है। लेकिन परिणाम अभी तक नहीं आया। बाकी बचा समय भी कुर्सी के खेल में निकल जाएगा। ये बातें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजसमंद में भीम विधानसभा के मियाला में भीम-देवगढ़ विधानसभा दीपावली स्नेह मिलन समारोह में कही।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा, कुर्सी के खेल में सबसे अधिक प्रदेश की जनता को नुकसान हुआ है। जनता की कोई सुध-बुध लेने वाला नहीं बचा है। सभी कांग्रेस के नेता और मंत्री अपनी-अपनी कुर्सी पकड़कर बैठे हुए हैं। लेकिन जनता का कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है, उनको मालूम चल गया कि हम ठगे जा चुके हैं, इसका कारण भी यही है कि जब चुनाव हुए तो बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन आज तक उन वादों का कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, आज प्रदेश में युवा, किसान और महिला वर्ग सभी परेशान हैं और सबसे ज्यादा तो महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है। उनको पता है कि हमने थोड़ा सा उधर ध्यान दिया तो मेरी कुर्सी कोई दूसरा लेकर चला जाएगा। इन सभी के खेल में आज प्रदेश की जनता लाचार नजर आ रही है, लेकिन जनता ने अब ठान लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना ही है। इसका आगाज विजय संकल्प के साथ भीम विधानसभा से ही करना है। आज मुझे पता है कि भीम- देवगढ़ विधानसभा की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो रही है। चारो तरफ से लूटखसोट हो रही है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजसमंद में बीजेपी जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में राजसमंद विधानसभा की चारो सीटें बीजेपी की जीत के साथ विधानसभा में राजसमंद का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजेंगे। यह जनता ने अभी से मन बना लिया है, आज राजसमंद का प्रत्येक कार्यकर्ता इन चुनावों की तैयारी में लग चुका है। विधानसभा चुनाव के बाद भी लोकसभा के चुनाव में भी राजसमंद की सीट भी बीजेपी की जीत के साथ केंद्र में प्रतिनिधित्व के लिए भेजने के लिए राजसमंद की जनता तैयार बैठी है। 

पूर्व विधायक हरि सिंह रावत ने कहा, भीम-देवगढ़ विधानसभा के सभी बूथों पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लगे रहना है। हम सभी का यही कार्य है कि अपना-अपना बूथ विजय करना ही मुख्य लक्ष्य है। अगर हमने अपना- अपना बूथ मजबूती के साथ जीत गए तो भीम विधानसभा के साथ जिले की चारो विधानसभा जीत कर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

Rajasthan Politics Satish Poonia commented on Gehlot government
समारोह में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वॉइन की और गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष अजमेर देवी शंकर भूतड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, भीम प्रधान बिरम सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, भीम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, जवाजा प्रधान गणपत सिंह, महासभा प्रदेश अध्यक्ष नाथू सिंह घाटा, जिला उपाध्यक्ष लाल चंद मुणोत, बीजेपी नेता फतेह सिंह रावत, मोती सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, कालादेह सरपंच बलवीर सिंह रावत, युवा नेता प्रवीण सिंह, रणजीत सिंह, प्रवक्ता महावीर मेवाड़ा, महेंद्र सिंह और मदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed