फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics Anta Assembly By-election 2025 Who will Win Bhaji Congress announces candidate BJP meeting

अंता उपचुनाव : दांव पर लगी भाजपा और कांग्रेस की साख, क्या कायम रहेगा वसुंधरा का खुद के गढ़ में वचर्स्व ?

Fri, 10 Oct 2025 07:31 AM IST
Sourabh Bhatt सौरभ भट्ट
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:31 AM IST
सार

Anta Assembly By Election 2025 : अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने दो बार विधायक रहे प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा में टिकट पर वसुंधरा राजे की सहमति और उनके प्रभाव को लेकर सियासी मंथन जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Anta Assembly By-election 2025 Who will Win Bhaji Congress announces candidate BJP meeting
अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सियासी चाल पर सबकी नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के एलान के साथ ही राजस्थान की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। उपचुनाव की तारीख तय होते ही कांग्रेस ने दो बार विधायक रह चुके प्रमोद जैन भाया को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि, यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट के लिए है, लेकिन इसकी जीत या हार का सियासी संदेश काफी दूर तक जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा अभी इस बात पर मंथन कर रही है कि किस चेहरे को टिकट दिया जाए। यह विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में आती है, जो वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत की संसदीय सीट है। वसुंधरा राजे भी इससे पहले सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने 1989 में पहला चुनाव लड़ा था और 1991, 1996, 1998 और 1999 में इस लोकसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद उनके पुत्र दुष्यंत लगातार 5 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन


आखिर क्या हैं सियासी मायने?
भाजपा में झालावाड़ की सियासत पूरी तरह वसुंधरा राजे पर निर्भर रहती है। पिछले विधानसभा चुनावों में कंवरलाल मीणा भी वसुंधरा की पसंद से ही उम्मीदवार बने थे और चुनाव जीतने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि कंवरलाल मीणा की सजा कम करवाने के लिए भी वसुंधरा राजे ने अपना प्रभाव इस्तेमाल किया था। बताया जाता है कि राजे के कहने पर कंवर लाल मीणा की सजा कम करने के लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार कर राज्यपाल को भी भेजा गया। लेकिन  इसी बीच निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों का एलान कर दिया। इसका मतलब है कि वसुंधरा राजे सुनी गईं, लेकिन पूरी तरह मानी नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: पार्टी वसुंधरा राजे की सहमति लेंगी या नहीं
अब देखना यह है कि भाजपा उपचुनावों के लिए टिकट घोषित करने में वसुंधरा राजे की सहमति लेंगी या नहीं। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया इस सीट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे दो बार गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा को भी यहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ना होगा। संभावना है कि वसुंधरा राजे कंवरलाल मीणा के परिवार या अपने समर्थक प्रभुलाल सैनी में से किसी को टिकट दे सकती हैं, क्योंकि वे पहले भी यहां विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास


सक्रियता से सियासत फिर हुई तेज
हालांकि, बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे का राजनीतिक मंचों पर कम ही प्रभाव नजर आया। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके राजस्थान दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा में उनके साथ सहज बातचीत को देखकर लगता है कि बीजेपी में उनका ‘वनवास काल’ खत्म हो चुका है और अब वे फिर से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

जानकारों के बोल...
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बाहरेठ का कहना है कि इस एक सीट के जीतने या हारने से बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन भाजपा जिस रास्ते पर जा रही है, उसमें पुराने स्थापित नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। अगर टिकट बंटवारे में वसुंधरा राजे की सहमति ली भी जाएगी तो इसके लिए पार्टी उनसे कई समझौते करवाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed