फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan political crisis read whole conversation between bhanwar lal sharma gajendra shekhawat and sanjay jain

राजस्थान : पढ़ें वायरल ऑडियो में भंवर लाल, संजय जैन और गजेंद्र शेखावत के बीच क्या हुई बात

Fri, 17 Jul 2020 05:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jul 2020 05:32 PM IST
सार

राजस्थान की सिसायत में सात दिन से छिड़े संग्राम के बीच गुरुवार को ऑडियो धमाका हुआ। विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने और इसके सबूत होने के सीएम अशोक गहलोत के दावे के एक दिन बाद उनके ओएसडी ने तीन ऑडियो जारी किए। दावा है कि इनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, विश्वेंद्र और दलाल संजय सौदेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, गजेंद्र सिंह और भंवरलाल ने कहा है कि बगावत के कारण इस समय सरकार बौखलाई हुई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा अपने आदमियों से ये फर्जी ऑडियो तैयार करा रहे हैं।

विज्ञापन
rajasthan political crisis read whole conversation between bhanwar lal sharma gajendra shekhawat and sanjay jain
भंवर लाल शर्मा-संजय जैन-गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने विधायकों की खरीद फरोख्त के जरिए राजस्थान की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के आरोपों में दो और प्राथमिकियां शुक्रवार को दर्ज कीं। ये प्राथमिकियां कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर दर्ज की गई हैं। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया, 'विधायकों की खरीद-फरोख्त और सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो की जांच के लिए आईपीसी की धारा 124ए तथा 120बी के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑडियो रिकार्डिंग में जिन संजय जैन का नाम सामने आया है उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उनसे पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जैन और भंवर लाल शर्मा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। हालांकि मंत्री ने आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने वायरल हो रही ऑडियो को फर्जी बताया है।
विज्ञापन


कौन हैं भंवर लाल शर्मा और संजय जैन
भंवर लाल शर्मा कांग्रेस विधायक हैं। वे सातवीं बार चुरू के सरदार शहर से विधायक चुने गए हैं। वह ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय चेहरे के तौर पर उभरे हैं और 2011 से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष हैं। उनपर गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप है। जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। वहीं संजय जैन भाजपा विधायक हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वायरल हो रही नेताओं की कथित ऑडियो क्लिप में क्या-क्या बातें की गई हैं। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो क्लिप के सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो टेप का ट्रांस्क्रिप्शन:
हां साहब बात करवाइए
भंवरलाल- हैलो
संजय जैन- हां ठीक है साहब, बढ़िया हुआ, सारी बातचीत हो गई, एकदम खुल गया और ईब कोई शंका कोनी
भंवरलाल- हां जी, अब ये है कि तीर भिड़ा दिए हैं अपने ने
संजय जैन- हां ठीक है
भंवरलाल- सरकार तो रहणी कोनी, बर्खास्त करनी पड़ेगी
संजय जैन- हां वो तो ठीक है पर वो एक बार संख्या बल देख लेना। हमने आज ही प्रोग्राम किए हैं बुक, पहुंचिए आप
भंवरलाल- हां, ठीक है
संजय जैन- तुरंत है जे (जो) की व्यवस्था मैं आपने बताई दी, मेरे जिम्मे है, आपकी और गिरधारी की
भंवरलाल- ठीक है
संजय जैन- और मैंने साहब को मैं कह दियो कि सचिन जी की तरफ से वा लिस्ट में कोनी आवै। बात बढ़िया रहेगी। आपकी बात गोपनीय रहेगी। जिहयां चाहवै मैं करवा रहा हूं
भंवरलाल- अमाउंट की बात हो गई न
संजय जैन- हां त्हाने कल कही थी, वा बात एकदम खरी है
भंवरलाल- ठीक है
संजय जैन- त्हारी उम्र का पूरा ख्याल रखा जाएगा, एकदम चिंता मत करो
भंवरलाल- सबसे वरिष्ठ मैं ही हूं सात बार को
संजय जैन- हां, चिंता न करो
भंवरलाल- ठीक है
संजय जैन- चेतन डूडी और बलवान पूनिया का प्रयास और कर लो
भंवरलाल- चेतन डूडी भी आसी, बलवान पूनिया भी आसी, हो सकता है रिछपाल जी का लड़का भी आ जावे
संजय जैन- फिर तो बहुत ही बढ़िया हो जाएगा
भंवरलाल- हां लग रहा हूं मैं
संजय जैन- ठीक है

कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा, भाजपा नेता संजय जैन व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का ऑडियो जारी किया गया है

कॉल स्टार्ट- हैलो, लो बात करो
भंवरलाल- हां बोलो
संजय जैन- अकेले ही हो ना
भंवरलाल- हां
संजय जैन - ठीक है, दो तीन दिन दिन में जल्दी ही संख्या पूरी हो जाएगी, 30वां संख्या जल्दी दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी।
भंवरलाल- होने वाली है
संजय जैन- टूट सकै, ईब टाईम लागे कोनी
भंवरलाल- हां, दो जगह हमारी भी बात हुई है उधर
संजय जैन - हां तो उस परिस्थिति में तुम्हारा मैंने साहब को बता दिया है कि दो जनें हैं जो बहुत हैजिटेशन कर रहे हैं। उनकी डायरेक्ट आप से बात है। वो जो डिटेल देंगे, वहां वो काम है, वो तुरंत प्रभाव से होना चाहिए। वो बोले, संजय भाई आपने बता दिया कहीं कोई दिक्कत नहीं है, तुरंत काम होगा।
भंवरलाल- ये है
संजय जैन- एक तो मैं आपको जानकारी पूरी दे रहा हूं। अपनी बात सारी हो रखी है।
भंवरलाल- हां
संजय जैन - तो अब सचिन जी जो लिस्ट देंगे, तो आप भी कह देना की मेरे हिसाब से बात हो रखी है, मेरा नाम मत लेना
भंवरलाल- हां, कह दूंगा
संजय जैन - क्योंकि बात क्रॉस नहीं होनी चाहिए
भंवरलाल- हां, कह दूंगा
संजय जैन - और एक अब गिरधारी जी का। रात नै, मेरी बहुत बात हुई। मैं त्हानै विश्वास में बात बताऊं कोनी, लेकिन ये म्हारी बात समझो। मैं आज तक जै राजनीति करी है, मैं म्हारे हिसाब तूं करी है और आज मैं आया हूं, तो मेरे हिसाब सूं आया हूं। ऐ बात जो मैंने थारे पे विश्वास है, थारे तक ही रह ज्यागी। थे जाणि या मैं जाणि। तो वे बहुत ज्यादा है, जो घबराहट महसूस कर रहा है
भंवरलाल- ना, ना, कोनी (घबराहट) करनी
संजय जैन - दोनों हो जका (जो), मेरे जिम्मे हो। थे कोई दिक्कत कोनी देणा। थे सचिन जी को कह दियो कि लिस्ट में नाम कोणि देना।
भंवरलाल- अगर दिन में संभव हो तो गजेंद्र जी से बात और करवा देना
संजय जैन - बोलो तो अभी करवा दूं
भंवरलाल- हां, करवा दो
संजय जैन - बात करवा देता हूं और एक त्हाने जानकारी और दे दूं गिरधारी जी ने कहा कि मुझे एक बार गांव और जाना है। मैंने कहा अभी पांच सात दिन मत जाओ। 
भंवरलाल- नहीं अभी दो तीन तो जाना कोनी
संजय जैन - उनका अब बिल्कुल एकदम ध्यान रखो और त्हाने कहीं कोणि जाणो। अभी चार-पांच दिन उनका थोड़ा ध्यान रखो।
भंवरलाल- मैं एक बार बात कर लेता हूं। अभी ये है कि मेरे पास बड़े बड़े ऑफर आने लग गए हैं रणदीप सुरजेवाला का, सीएम का कि तुम्हें पद मिलेगा। मैंने कहा कि कहीं भी रख दो, मैं निकल गया तो निकल गया।
संजय जैन - हां सही बात है। कल आपने बहुत बड़ी बात कही है। जो बात सो हो गई जिस पर गर्दन कट सकती है।
भंवरलाल- हां, जां कोनी सकां
संजय जैन - हां, तो ठीक है, आपणी बात हो गई। दो लोगों की। आप अपने हिसाब से देख लेना। सचिन जी को कह दियो और अभी आप चालू रखो मैं बात करवाता हूं साहब  

पैच की गई गजेंद्र सिंह शेखावत से कॉल

गजेंद्र सिंह शेखावत- हैलो
भंवरलाल- हां जी 
गजेंद्र- गजेंद्र सिंह अर्ज कर रहा हूं महाराज
भंवरलाल- ओहो, मैं उमर में बड़ा हूं तो आर्शीवाद दे दूं। विजयी भव, विजयी भव।
गजेंद्र- बिल्कुल साहब, आपके आर्शीवाद से विजयी होते हैं
भंवरलाल- सारा मामला, एक दो दिन में संख्या पूरी हो जाएगी
गजेंद्र- बस एक बार संख्या पूरी हो जाए, फिर हम यहां से भेज देंगे। अब तो क्या है कल मैंने भी संजय जी से बात की। अपने को 8-10 दिन तो इधर ही रहना है। राज तो 15 दिन तक बाड़े में तो रह नहीं सकता। जैसे ही लोगों को छोड़ देंगे लोग इधर आ जाएंगे।
भंवरलाल- ये बात मैं भी समझता हूं कि होटल से राज चालै कोनी
गजेंद्र- हां भंवरलाल- और संख्या बल है नहीं
गजेंद्र- हां, संख्याबल है कोनी
भंवरलाल- बाकी वो आपकी बात संजय से हो गई होगी आपकी
गजेंद्र- हूं, हूं, हूं
भंवरलाल- मेरा लिस्ट में नाम कोनी
गजेंद्र- हूं 
भंवरलाल- मैंने उसको कह दिया है
गजेंद्र- हां वो मैं कर लूंगा 
भंवरलाल- हां वो देख लेना, ठीक है
गजेंद्र- हां ठीक है हुकुम
भंवरलाल- हां ठीक है

जिनका नाम आया उन्होंने ऑडियो को बताया फर्जी

हालांकि, इस ऑडियो क्लिप में जिन नेताओं का नाम आया है उन्होंने इससे वाकिफ होने से इनकार किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत और भंवरलाल ने इसे फर्जी करार दिया है। शेखावत ने इसे लेकर कहा, यह क्लिप फर्जी है। मैं मारवाड़ी भाषा बोलता हूं, जबकि इसमें बोली झुंझनूं जैसी है। जिस गजेंद्र का जिक्र किया गया है उसके पद या जगह का भी जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप को जोड़-तोड़ कर भी तैयार किया जा सकता है। 

वहीं, भंवर लाल शर्मा ने भी ऑडियो को फर्जी बताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ये फर्जी ऑडियो तैयार करवा रहै हैं। यह मुख्यमंत्री की ओछी हरकत है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हों। गजेंद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। 

(amarujala.com इसकी पुष्टि नहीं करता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed