फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan political crisis ashok gehlot might held floor test on wednesday to save govt sachin pilot kalraj mishra

राजस्थान टेप कांड की एसआईटी करेगी जांच, गहलोत बुधवार को कर सकते हैं शक्ति परीक्षण

Sun, 19 Jul 2020 04:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 Jul 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan political crisis ashok gehlot might held floor test on wednesday to save govt sachin pilot kalraj mishra
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच संभावना जताई जा रही है कि अशोक गहलोत बुधवार को सदन में शक्ति परीक्षण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के दौरान 103 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया है। हालांकि राजभवन की तरफ से इसे केवल औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑडियो टेप मामले में जांच और गिरफ्तारी करने के लिए विशेष पुलिस दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को बागी विधायकों की सदस्यता को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। इससे पहले अदालत ने स्पीकर के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर जारी नोटिस पर रोक लगा थी। यदि सोमवार को अदालत विधायकों के नोटिस पर फैसला करता है तो बुधवार को विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात में उन्हें सत्र बुलाने की मंशा की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने जिन 103 विधायकों के समर्थन का दावा किया है, उनमें कांग्रेस के 88, बीटीपी के दो, सीपीएम के दो, राष्ट्रीय लोक दल के एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। माना जा रहा है कि सदन में शक्ति परीक्षण में सफल होकर गहलोत अपनी सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादलों को दूर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान संकट: बंगलूरू नहीं गए हैं कांग्रेस के बागी विधायक, लोकेशन बताने से इनकार

सूत्रों के अऩुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी से अवगत कराया है। इसके अलावा बुधवार को विधानसभा का सत्र बुलाने की बात भी कही गई है। सूत्रों की मानें तो बुधवार से शॉर्ट टर्म पर सत्र बुलाया जा सकता है, जहां अशोक गहलोत सदन में अपना बहुमत साबित कर सकते हैं।

बुलाया जा सकता है राजस्थान विधानसभा का संक्षिप्त सत्र
राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच राजस्थान विधानसभा का एक संक्षिप्त सत्र इस सप्ताह बुलाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सरकार के सामने संक्षिप्त विधानसभा सत्र बुलाने सहित सभी विकल्प खुले हैं। हालांकि इस बारे में राज्य सरकार की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 


ऑडियो टेप मामला: जांच और गिरफ्तारी करने के लिए विशेष पुलिस दल गठित
राजस्थान सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े दो ऑडियो क्लिप मामले की जांच करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के एक विशेष दल का गठन किया गया है। यह मामला राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) के पास दर्ज है।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद अतिरिक्त महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) अशोक राठौर ने एसपी सीआईडी (अपराध शाखा) विकास शर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल का गठन किया। एसओजी इस मामले में संजय शर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुका है। वह पुलिस की रिमांड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed