{"_id":"58dcd6c14f1c1b454063db30","slug":"rajasthan-police-team-created-history-in-all-india-police-shooting-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आॅल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस टीम ने रचा इतिहास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस टीम ने रचा इतिहास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
winner team
- फोटो : Amar Ujala
गुवाहाटी में हाल ही में आयोजित 17 वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की शूटिंग टीम ने चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।
जयपुर लौटी विजेता टीम ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी आर्मंड बटालियन ओपी गल्होत्रा से मुलाकात की। एडीजी गल्होत्रा ने टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर आॅवर आॅल स्टेट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने व व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने पर टीम की हौंसला अफजाई की।
गल्होत्रा ने बताया कि इस माह पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में कमिश्नरेट जयपुर के कांस्टेबल नरेश कुमार ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है।

Trending Videos
winner team
- फोटो : Vishnu Sharma
पांचवीं बटालियन,आरएसी के कमाण्डेन्ट डाॅ. रवि ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार राजस्थान पुलिस की शूटिंग टीम ओवर आॅल द्वितीय बेस्ट स्टेट टीम रही है। कांस्टेबल हेतराम ने कार्बाइन शूटिंग में द्वितीय स्थान, हैड कांस्टेबल शिवराज ने 100 गज राइफल में छठा स्थान, कांस्टेबल गुलाब सिंह ने 200 गज राइफल में 5वां स्थान एवं हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने 300 मीटर में छठा स्थान हासिल कर चैम्पियनशिप हासिल करने में अहम भूमिका अदा की।
इस जीत में 5वीं बटालियन, आरएसी के डिप्टी कमाण्डेन्ट राम सिंह व टीम मैनेजर श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में मोरिजा शूटिंग रेन्ज पर गहन अभ्यास करवाया गया। जिसके फलस्वरूप टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्षन किया।