{"_id":"5fcdcbf1e0f51c3c2b20d8c0","slug":"rajasthan-pokhran-bomb-blast-a-young-boy-died-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरण फायरिंग रेंज से बच्चे ने उठाया बम, छेड़छाड़ के दौरान फटा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरण फायरिंग रेंज से बच्चे ने उठाया बम, छेड़छाड़ के दौरान फटा, गई जान
Tue, 08 Dec 2020 07:47 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पोखरण में दिल दहलाने वाला एक हादसा हो गया। एक बच्चा सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बम की चपेट में आ गया। सेना ने इस बम का इस्तेमाल किया था, लेकिन वह फटा नहीं था। दरअसल, पोखरण के फायरिंग रेंज में एक बच्चे को यह अनफटा बम मिल गया। बच्चा इस बम को अपने साथ ले आया और छेड़छाड़ करने लगा, जिससे बम फट गया और 11 साल के चरवाहे के परखच्चे उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलती से फायरिंग रेंज में चला गया था बच्चा
पुलिस ने बताया, कि यह घटना जैसेलमेर थाना क्षेत्र की है। पोखरण फायरिंग रेंज के पास 11 वर्षीय श्रवण सिंह और 12 वर्षीय महिपाल सिंह फायरिंग रेंज के पास बकरी चराने गए थे। कुछ देर बाद जाने-अंजाने में दोनों फायरिंग रेंज के अंदर चले गए। वहां पर उन दोनों को एक बम पड़ा हुआ मिला। बच्चे बम को उठाकर अपने साथ ले गए और छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान बम जोर फटा और 11 साल के श्रवण के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लड़के की मौत हो गई। वहीं, 12 साल का महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए इस बच्चे को जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही है पुलिस
इस घटना से जैसेलमेर के लाठी क्षेत्र के आस-पास के लोग स्तब्ध हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी दोनों घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करने लगे। जांच में अधिकारियों ने पाया कि वहां पर कुछ पैलेट्स व सेना के द्वारा उयोग किए जाने वाले कुछ सामना रखे हैं। मौके पर पहुंची लाठी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों को बच्चे का शव सौंप दिया। सेना के अधिकारियों ने घटनास्थल से फटे हुए बम के सेल को बरामद किया।
विज्ञापन