फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Patients will be told their religion to get treatment in Jaipur Medical College, reason

राजस्थान: जयपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीजों को बताना होगा धर्म, प्रबंधन ने दिया यह तर्क 

Sat, 27 Jul 2019 05:56 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 27 Jul 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Patients will be told their religion to get treatment in Jaipur Medical College, reason
मरीज की जांच करते डॉक्टर(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के एसएमएस मेडिकल कालेज और उसे जुड़े तमाम अस्पतालों में मरीजों को इलाज से पहले धर्म की जानकारी देनी होगी। जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कालेज प्रबंधन के नए नियम के मुताबिक मरीजों को रजिस्ट्रेशन के समय धर्म बताना जरूरी होगा।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन का कहना है कि धर्म पूछने का मकसद जनसंख्या विशेष में बीमारियों के बारे में पता लगाना और उसका डेटाबेस तैयार करना है। कालेज अधीक्षक डॉ. डीएस मीणा ने बताया कि हम यह पता लगाना चाहते हैं कि मांसाहारी लोगों में कौन से बीमारी ज्यादा होती है और शाकाहारी लोगों में कैसी बीमारी आम हैं। 
विज्ञापन


उसके बाद रिसर्च किया जाएगा, जो मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जैसे हिंदू पुरुषों को पेनिल कार्सिनोमा (कैंसर) आम है, जबकि मुसलमानों में अर्थराइटिस (गठिया) की समस्या ज्यादा है। मुस्लिम महिलाओं में विटमिन डी की कमी होती है। वहीं, कालेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी ने कहा, मरीजों का धर्म पूछा जाना सिर्फ प्रोटोकॉल है। जैसे उनका नाम, उम्र, लिंग आदि जानकारी ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed