{"_id":"5e319dcc8ebc3e7090294fc2","slug":"rajasthan-panchayat-polls-2020-over-76-percent-turnout-till-5-pm-in-third-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 76.9 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 76.9 प्रतिशत हुआ मतदान
Wed, 29 Jan 2020 08:29 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 76.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम पांच बजे तक के निर्धारित समय में कुल मिलाकर 76.9 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
हालांकि, अनेक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें हैं इसलिए अंतिम आंकड़ा देर रात तक ही सामने आएगा। इस चरण में 24 जिलों की 49 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद के लिए 10865 और पंच के पद के लिए 28223 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
24 जिलों की 49 पंचायतों में कुल 60,23,485 मतदाता पंजीकृत हैं। तीसरे चरण की समाप्ति के साथ राजस्थान की 11 हजार से ज्यादा पंचायतों में से 6759 पंचायतों में पंच और सरपंच चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बाकी चार हजार से ज्यादा पंचायतों में कोर्ट के आदेश से चुनाव रुके हुए हैं, जो अप्रैल तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंचायत मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद सभी जगह मतदान केंद्रों पर लंभी कतारें दिखीं। मतदान का समय पूरा होने के बाद भी केंद्रों पर कतारें लगी हुई थीं। राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा 26 दिसंबर को की गई थी।