{"_id":"6672b5de4b469c0e30050ddd","slug":"rajasthan-pali-two-girls-proposed-marriage-to-sho-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: थानेदार से लड़कियों ने शरमाते हुए बताई दिल की बात...और जिद पर अड़ गईं, बोली- ऐसा हम करके ही मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: थानेदार से लड़कियों ने शरमाते हुए बताई दिल की बात...और जिद पर अड़ गईं, बोली- ऐसा हम करके ही मानेंगे
Wed, 19 Jun 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:11 PM IST
सार
राजस्थान में पाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां थाने पहुंची दो लड़कियों ने थानेदार के सामने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। फिलहाल, थानेदार ने समझाया, लेकिन जिद्दी लड़कियां अपनी जिद पर अड़ गईं।
विज्ञापन
शादी करने की जिद पर अड़ गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गईं और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी। पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मामला पाली के जैतपुर थाने का है। थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया, जहां उनकी काउंसिलिंग गई।
विज्ञापन
पुलिस का क्या कहना है?
दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं, एक 20 साल की है। जबकि दूसरी 25 साल की है। पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई। दोस्ती प्यार में बदली तो शादी करने का फैसला किया। परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गईं। थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही। एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ।
दोनों लड़कियों ने एसएचओ के सामने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई। एसएचओ ने पहले तो दोनों को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया। जब लड़कियों ने जिद नहीं छोड़ी तो दोनों के परिजनों से फोन पर बात कराई। फिर भी दोनों लड़कियां टस से मस नहीं हुईं।
इतना ही नहीं दोनों ने घर जाने से ही इनकार कर दिया। अंत में थक-हारकर पुलिस ने शाम को दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर काउंसिलिंग के लिए भेजा।