फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Pakistan's plans foiled, intruder killed in Sherpura post

Rajasthan: पाकिस्तान के मंसूबों को किया नाकाम, शेरपुरा पोस्ट में घुसपैठिये को मार गिराया

Sat, 29 Oct 2022 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Oct 2022 12:10 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से आ रहे एक घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल ने मार गिराया। दस दिन पहले भी सीमा पर दो लोगों के पैरों के निशान मिले थे। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: Pakistan's plans foiled, intruder killed in Sherpura post
बीएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के पास स्थित भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शेरपुरा पोस्ट में एक पाकिस्तानी युवक भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल ने इस नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पाक युवक को मार गिराया। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि बीती रात शेरपुरा पोस्ट से एक पाकिस्तानी युवक जीरो लाइन को पार कर घने जंगल से होता हुआ भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था। यह पाकिस्तानी युवक भारत की सीमा में जीरो लाइन से लगभग ढाई सौ मीटर आगे तक आ गया था। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने पाक युवक को भारतीय सीमा में देखा तो उसे ललकारा। इसके बाद भी पाक युवक लगातार आगे बढ़ता रहा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसके नहीं रुकने पर आठ राउंड फायरिंग कर मौके पर ही मार गिराया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि पाक युवक की तलाशी लिए जाने पर उसके पास कोई भी सामग्री नहीं मिली है। इस घटना के बाद अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।  
विज्ञापन


दस दिन पहले सीमा पर मिले थे पैरों के निशान
अनूपगढ़ के पास स्थित भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दस दिन पहले 18 अक्टूबर को भी दो व्यक्तियों के पैरों के निशान मिले थे। डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने भी इस बात की पुष्टि की है। उसी समय से सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद और सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने जंगल का पाक उठा रहा है फायदा
सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि अनूपगढ़ के पास स्थित भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घना जंगल है, जिसका पाक लगातार फायदा उठा रहा है। बीती रात भी पाकिस्तानी युवक ने इसी घने जंगल से भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed