फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news young man killed and wife injured in road accident

Road Accident: तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, 22 साल के युवक की मौत, पत्नी घायल

Fri, 25 Mar 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Mar 2022 08:09 PM IST
सार

चूरू के तारानगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan news young man killed and wife injured in road accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के तारानगर में मैक्स गाड़ी ने शुक्रवार को एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके चलते घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया। जहां निजी अस्पताल में युवक 21 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं महिला की उपचार जारी है। परिजनों ने मैक्स चालक के खिलाफ तारानगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे मनीष (21) बाइक से ओजरिया बस स्टैंड के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मनीष और उसकी पत्नी हंशकोर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार लाखलान बड़ी से झाझनी आ रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। घायलों को तारानगर अस्पताल लाया गया, प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। हिसार के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मैक्स चालक जयलाल पुत्र बीरबलराम निवासी भामरा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed