फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Wife Cut Husband Private Part in Barmer

आटा-साटा के जख्म: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, नामर्द बनाकर करना चाहती थी दूसरी शादी, जानें पूरा मामला

Thu, 17 Nov 2022 04:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

यह घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव की हैं। आरोपी पत्नी ने एक अक्टूबर की रात पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। बीते मंगलवार को पीड़ित पति ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया। इससे पहले करीब एक महीने तक पीड़ित पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
Rajasthan News Wife Cut Husband Private Part in Barmer
पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। अब इस मामले की पूरी जानकारी समाने आ गई है। आरोपी पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहत पति का प्राइवेट पार्ट काटा था। वह उसे नपुंसक बनाकर दूसरी शादी करना चाहती थी। उसकी शादी आटा-साटा के जरिए हुई थी। चलिए अब सिलसिले वार तरीके से पूरी घटना के बारे में जानते हैं।  

विज्ञापन

दरसअल, यह घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव की हैं। आरोपी पत्नी ने एक अक्टूबर की रात पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। बीते मंगलवार को पीड़ित पति ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया। इससे पहले करीब एक महीने तक पीड़ित पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भलीसर के रहने वाले गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि छह महीने पहले उसकी शादी कानू देवी (19) से हुई थी। कानू सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम से उसकी शादी आटा-साटा के तहत हुई थी। पीड़ित ने बताया कि एक अक्टूबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। देर रात वह अपनी बहन से बात कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ देर हुई बहस के बाद पति गोगाराम सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी कानू ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया।  

विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड लगते ही गोगाराम दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने लगा। जिसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां आ गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच पंचायती स्तर पर बातचीत होती रही। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

पीड़ित ने पति ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद उसने पत्नी कानू से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि बहन-बहनोई ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। दोनों ने उससे कहा था कि पति का प्राइवेट पार्ट काट दो, जिससे वह नपुंसक हो जाएगा। फिर उससे तलाक कराकर तुम्हारी शादी पसंद के लड़के से करा देंगे।        

हालांकि, इस घटना के बाद 6 अक्टूबर गोगाराम की पत्नी ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस भी दर्ज कराया है। जिसके बाद से से वह अपने मायके में रह रही है। बता दें कि गोगाराम और कानू की शादी आटा-साटा के जरिए हुई थी। गोगाराम की बहन पुष्पा की शादी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। घटना के लिए कानू के पास उसकी बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। इन दोनों के कहने पर कानू ने इस घटना को अंजाम दिया। गनीमत यह रही कि गोगाराम का प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव नहीं हुआ, जिससे उसकी जान भी बच गई। अब पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed