फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Vasundhara Raje aide Kailash Meghwal written a letter to BJP state president and accused the Leader of Opposition Gulab Chand Kataria

राजस्थान: वसुंधरा राजे के सहयोगी मेघवाल ने गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ लिखा पत्र, पार्टी को 'नुकसान' पहुंचाने का आरोप

Wed, 08 Sep 2021 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Sep 2021 06:29 AM IST
सार

कैलाश मेघवाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को पत्र लिखकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया पर अपने बयानों से हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajasthan News Vasundhara Raje aide Kailash Meghwal written a letter to BJP state president and accused the Leader of Opposition Gulab Chand Kataria
कैलाश चंद्र मेघवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा में चल रहा आंतरिक कलह एक बार फिर मंगलवार को जगजाहिर हो गया। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी वरिष्ठ नेता व विधायक कैलाश मेघवाल ने पार्टी के एक वरिष्ठ सहयोगी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मेघवाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को पत्र लिखकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया पर अपने बयानों से हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा में पार्टी के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को लिखा एक पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, मेघवाल ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया जबकि पूनियां ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कटारिया ने कहा कि इस मामले में पार्टी जो भी फैसला करेगी वह उन्हें स्वीकार होगा। यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब दो दिन बाद नौ सितंबर को राजस्थान विधानसभा का सत्र फिर से शुरू होने वाला है। मेघवाल व कटारिया दोनों ही राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता हैं। मेघवाल पिछली वसुंधरा राजे सरकार में विधानसभा के अध्यक्ष थे तो कटारिया मंत्री रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल इस पत्र में कथित तौर पर मेघवाल ने कहा है कि वह विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखेंगे। पत्र के अनुसार, प्रस्ताव में कहा जाएगा कि 'यह बैठक नेता प्रतिपक्ष द्वारा महाराणा प्रताप के लिए उपयोग किए गए अपमानजनक शब्दों, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में अनर्गल बयान और इसके कारण पिछले तीन उपचुनाव में वोटो से क्षरण के कारण हुई हानि के कारण नेता प्रतिपक्ष की निंदा करती है।'

पत्र पर चार सितंबर की तारीख है और इसके अनुसार मेघवाल इस मुद्दे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिख चुके हैं। मेघवाल ने कथित पत्र में कहा है कि चूंकि वह नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला रहे हैं इसलिए उस दिन विधायक दल की बैठक खुद पूनियां करें। पूनियां भी विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र से पहले आमतौर पर भाजपा विधायक दल की बैठक होती है। हालांकि इस बार अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। राजस्थान विधानसभा नौ सितंबर से फिर बैठेगी।


इस बारे में जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल से बात की गई तो उन्होंने 'कोई टिप्पणी नहीं' कहकर बात करने से इनकार कर दिया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कहा कि उन्हें इस तरह का कोई पत्र अभी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिन से पंचायत व जिला परिषद चुनाव में व्यस्त रहे और उन्हें ऐसे पत्र की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed