फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Troubled by punches the old man ate poison in pali

पंचों का कहर: बेटी को हर्जाने में मिले रुपए नहीं दिए, समाज में वापस लेने 25 लाख और मांगे, बुजुर्ग ने खाया जहर 

Thu, 17 Feb 2022 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 07:18 PM IST
सार

बुजुर्ग की बेटी छोड़ने पर पंचों ने उसके पति से 12  लाख 50 हजार रुपए ले लिए, लेकिन पीड़िता को नहीं दिए। पीड़ित रुपए मांगने पहुंचा तो उसे भगा दिया। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो समाज से बाहर कर दिया और वापस लेने के लिए 25 लाख रुपए की मांग कर दी। इससे आहत होकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया।  

विज्ञापन
Rajasthan news Troubled by punches the old man ate poison in pali
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मुलाराम प्रजापत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली में एक बुजुर्ग ने पंचों के फैसले से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। पंजों ने उसे समाज से बाहर कर दिया था। समाज में वापस लेने के लिए 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इससे तंग आकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया। जोधपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोजत के गांव बीलावास पंचायत में रहने वाले मुलाराम प्रजापत की बेटी राजश्री की शादी साल 2003 में नीलेश से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद वह दो बच्चों की मां बनी। इसी बीच 2009 में नीलेश ने दूसरी शादी कर ली और राजश्री को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


मामला पंचायत पहुंचा तो पंचों ने फैसला किया कि नीलेश को 12  लाख 50 हजार रुपए राजश्री को देने होंगे। इन रुपए से वह अपना और बच्चों का लालन पोषण करेगी। पंचों ने नीलेश से रुपए लिए और उसके पिता से भी पांच लाख लिए, लेकिन ये रुपए राजश्री को नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजश्री के पिता ने पंचों से रुपए देने की मांग की तो उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया तो पंचों ने समाज से बाहर कर दिया गया। पीड़ित बेटी के हक के लिए पंचों के सामने मिन्नतें करता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में समाज में वापस लेने की मांग पर पंचों ने पीड़ित बुजुर्ग से 25 लाख रुपए की मांग कर दी। ये मांग पूरी नहीं कर पाने और समाज से बाहर होने से दुखी मुलाराम ने जहर खा लिया। मामला सामने आने के बाद राज्य मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed