{"_id":"620e522ad892c153d642448d","slug":"rajasthan-news-troubled-by-punches-the-old-man-ate-poison-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों का कहर: बेटी को हर्जाने में मिले रुपए नहीं दिए, समाज में वापस लेने 25 लाख और मांगे, बुजुर्ग ने खाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों का कहर: बेटी को हर्जाने में मिले रुपए नहीं दिए, समाज में वापस लेने 25 लाख और मांगे, बुजुर्ग ने खाया जहर
Thu, 17 Feb 2022 07:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:18 PM IST
सार
बुजुर्ग की बेटी छोड़ने पर पंचों ने उसके पति से 12 लाख 50 हजार रुपए ले लिए, लेकिन पीड़िता को नहीं दिए। पीड़ित रुपए मांगने पहुंचा तो उसे भगा दिया। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो समाज से बाहर कर दिया और वापस लेने के लिए 25 लाख रुपए की मांग कर दी। इससे आहत होकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मुलाराम प्रजापत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली में एक बुजुर्ग ने पंचों के फैसले से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। पंजों ने उसे समाज से बाहर कर दिया था। समाज में वापस लेने के लिए 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इससे तंग आकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया। जोधपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोजत के गांव बीलावास पंचायत में रहने वाले मुलाराम प्रजापत की बेटी राजश्री की शादी साल 2003 में नीलेश से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद वह दो बच्चों की मां बनी। इसी बीच 2009 में नीलेश ने दूसरी शादी कर ली और राजश्री को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
मामला पंचायत पहुंचा तो पंचों ने फैसला किया कि नीलेश को 12 लाख 50 हजार रुपए राजश्री को देने होंगे। इन रुपए से वह अपना और बच्चों का लालन पोषण करेगी। पंचों ने नीलेश से रुपए लिए और उसके पिता से भी पांच लाख लिए, लेकिन ये रुपए राजश्री को नहीं दिए गए।
विज्ञापन
राजश्री के पिता ने पंचों से रुपए देने की मांग की तो उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया तो पंचों ने समाज से बाहर कर दिया गया। पीड़ित बेटी के हक के लिए पंचों के सामने मिन्नतें करता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बाद में समाज में वापस लेने की मांग पर पंचों ने पीड़ित बुजुर्ग से 25 लाख रुपए की मांग कर दी। ये मांग पूरी नहीं कर पाने और समाज से बाहर होने से दुखी मुलाराम ने जहर खा लिया। मामला सामने आने के बाद राज्य मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है।