{"_id":"6218aad921e1b432db52484f","slug":"rajasthan-news-three-miscreants-arrested-for-cheating-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 13 एटीएम और 35 सिम कार्ड बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 13 एटीएम और 35 सिम कार्ड बरामद
Fri, 25 Feb 2022 03:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Feb 2022 03:39 PM IST
सार
भरतपुर की डीग कोतवाली पुलिस ने झांसा देकर ठगी की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ठगी के अन्य मामलों को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर की डीग कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफतार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। आरोपी कम भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, 35 सिमकार्ड, बैंक पासबुक, चेक बुक, एक बाइक और 14 हजार 400 रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र जिला जलगांव विनोद पुत्र बालू बेलदार, पाडला थाना खोह सलीम मेव पुत्र बंशी और एक नाबालिग गांव पाडला का रहना वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों से अब तक की ठगी की वारदात के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन