{"_id":"65662125a58d43ba8f0028c5","slug":"rajasthan-news-those-who-vote-certificates-given-to-transgenders-in-ajmer-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर में मतदान करने वाले ट्रांसजेंडर का किया गया सम्मान, प्रमाण पत्र भी दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर में मतदान करने वाले ट्रांसजेंडर का किया गया सम्मान, प्रमाण पत्र भी दिए गए
Tue, 28 Nov 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:49 PM IST
सार
Rajasthan News: अजमेर में मतदान करने वाले ट्रांसजेंडरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अमजेर में ट्रांसजेंडरों ने शत-प्रतिशत मतदान किया है।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडरों को दिए गए प्रमाण पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ट्रांसजेंडरों ने मतदान किया गया। ट्रांसजेंडर की इस भागीदारी को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
अजमेर उत्तर 15 में से 13 ट्रांसजेंडरों ने मतदान किया। जिन दो 2 मतदाताओं सलीम बाई और कोमल बाई ने मतदान नहीं किया, उनकी मृत्यु हो गई थी। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के 3, किशनगढ़ के दो, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, केकड़ी और ब्यावर के एक-एक ट्रांसजेंडर ने मतदान किया।
विज्ञापन
समस्त मतदान करने वाले ट्रांसजेंडरर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए है। जिले के संस्थान सीफार सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवोकेसी के प्रभारी आनंद मोटिश द्वारा समस्त ट्रांसजेंडर मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन