फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: The one-year tenure of the Rajasthan government complete failure former minister Saleh said

Rajasthan News: राजस्थान सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा, पाली में बोले पूर्व मंत्री सालेह

Sun, 22 Dec 2024 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Dec 2024 06:12 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है और ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा रहे हैं। फिक्स चार्ज के नाम पर सरकार ने 5000 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं। यह सब फेल मैनेजमेंट का नतीजा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: The one-year tenure of the Rajasthan government complete failure former minister Saleh said
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने रविवार को पाली के कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है और ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा रहे हैं। वहीं, फिक्स चार्ज के नाम पर सरकार ने 5000 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं। यह सब फेल मैनेजमेंट का नतीजा है। सालेह मोहम्मद ने आरोप लगाया कि जालौर, सिरोही, सांचौर, सुमेरपुर और पाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्य या तो अधूरे हैं या उन्हें रोक दिया गया है। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

विज्ञापन


सर्दी में भी पेयजल संकट, बिजली बिलों में लूट
इस मौके पर विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अब जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे गरीब मरीजों को अपनी जेब से इलाज का खर्च उठाना पड़ रहा है। भाटी ने कहा कि बिना उपयोग के ही बिजली के बिल हजारों रुपए में आ रहे हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। सर्दी के मौसम में भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस दौरान पीसीसी महासचिव प्रवीण कोठारी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महबूब टी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, जिला प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, महिला प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, संगठन महामंत्री भंवर राव, पंचायत राज जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, मेवाराम ओड, प्रकाश सांखला, अभिमन्यु सिंह फालना, जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौधरी, सज्जन बी राज, जिला महासचिव रफीक चौहान, मंडल अध्यक्ष राजू बंजारा, मांगूसिंह दूदावत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, शहजाद शेख, आमीन अली रंगरेज, पुष्पराज सोनी, भेराराम गुर्जर, गणपत पटेल, पिंटू ढाका, सैयद सिंधी, विजय जोशी और चंद्रपाल सिंह पुनायता सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed