{"_id":"621ce055eff7cb3be91c9747","slug":"rajasthan-news-teacher-arrested-for-cheating-in-reet-exam-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, चार महीने से तलाश कर रही थी एसओजी की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, चार महीने से तलाश कर रही थी एसओजी की टीम
Mon, 28 Feb 2022 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:16 PM IST
सार
रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी शिक्षक को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार महीने से फरार चल रहा था। आरोपी के घर से 9 लाख नौ लाख रुपएक चेक, एटीएम कार्ड और रीट भर्ती परीक्षा के कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक को एसओजी ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नागौर के उपखंड मौलासार से पकड़ा गया है। चार महीने से एसओजी उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी शिक्षक ने रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर परीक्षार्थी के फोटो पर अपना फोटो लगा दिया था। परीक्षार्थी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शिक्षक फरार चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसओजी 25 सितंबर को धोरीमना पुलिस थाने में एक केस दर्ज कराया था। जिसमें बाबूराम पुत्र हनुमान राम के दस्तावेज तैयार कर उसकी जगह पर नागौर जिले के मौलासर निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार की फोटो लगाकर रीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाया था। आरोपी प्राथमिक स्कूल कोजा पदस्थ है। धोरीमना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, 26 सितंबर को होने वाली रीट भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने नकल गिरोह का खुलासा किया था। एसओजी ने बालोतरा के सरकारी शिक्षक के घर से नौ लाख रुपए के चेक, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और रीट भर्ती परीक्षा के कई एडमिट कार्ड भी बरामद किए थे।
विज्ञापन