फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Stone Pelting In Jaipur Mali Saini Samaj

Rajasthan News: जयपुर में देर रात बवाल, हाईवे जाम के बाद लाठीचार्ज, जानें क्यों सड़क पर उतरे तीन समाज के लोग

Fri, 16 Sep 2022 04:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Sep 2022 04:38 PM IST
सार

पुलिस के लाठीचार्ज करने पर प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव कर दिया। इससे कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पुलिस 84 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दौलतपुरा हरमाड़ा और विश्वकर्मा थाने चली गई। समाज के लोग ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन करते रहेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News Stone Pelting In Jaipur Mali Saini Samaj
4:30 घंटे जाम रहा हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कल गुरुवार देर रात बवाल हो गया। सैनी-माली, कुशवाह समाज और राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर उन्होंने 14 नंबर रोड के चौराहे पर जाम लगा दिया। रात 12 बजे सीकर, अजमेर-दिल्ली हाईवे जाम होने से वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें और बो बटालियन भी मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। तड़के चार बजे के करीब समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा गया। 

विज्ञापन


पुलिस के लाठीचार्ज करने पर प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव कर दिया। इससे कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पुलिस 84 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दौलतपुरा हरमाड़ा और विश्वकर्मा थाने चली गई। जिसके बाद से समाज के लोग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन करते रहेंगे।  
विज्ञापन


फुले ब्रिगेड के महेंद्र सैनी ने बताया कि लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ लोग सड़क पर सो रहे थे, पुलिस ने उसी समय पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने चंद्र प्रकाश सैनी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी में रखे एक बैग में 15 लाख रुपये थे, वह भी गायब है। महेंद्र सैनी के अनुसार सीपी सैनी को वीकेआई थाने में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। सैनी समाज ने प्रशासन को शाम 5 बजे तक का समय दिया है। कहा- अगर इससे पहले सीपी सैनी को रिहा नहीं किया गया तो पूरे राजस्थान में चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, फुले ब्रिगेड ने कहा कि प्रदेश की सभी सब्जी और फल मंडियों को बंद कर दिया जाएगा। 

Rajasthan News Stone Pelting In Jaipur Mali Saini Samaj
सीकर, अजमेर-दिल्ली हाईवे पर बिछे पत्थर। - फोटो : सोशल मीडिया
यह हैं सैनी, माली और कुशवाह समाज की मांगें 
1. सैनी, माली और कुशवाह समाज के लोगों को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
2. महात्मा फूले कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
3. महात्मा फुले फाउंडेशन बनाया जाए।
4. राजस्थान के हर शहर और कस्बे से सब्जी के ठेले लगाने और फुटपाथ पर बैठने वालों के लिए स्थायी जगह निश्चित की जाए।
5. महात्मा फुले बागवानी विकास बोर्ड का गठन किया जाए।
6. महात्मा फुले दंपति के नाम से विश्वविद्यालय में फुले शोध केंद्रो की स्थापना की जाए।
7. महात्मा फुले जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए।
8. भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट का गठन किया जाए।
9. सैनी, माली और कुशवाह समाज के लिए अलग से एक्ट लाया जाए, जिसमें अत्याचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
10. फुले दंपति के नाम से संग्रहालय का निर्माण किया जाए।
11. महात्मा फुले दंपति को भारत रत्न के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

Rajasthan News Stone Pelting In Jaipur Mali Saini Samaj
हाइवे पर जुटे हजारों लोग। - फोटो : अमर उजाला

जानें क्यों हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को समाज का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएमओ गया था। जहां उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद हाईवे जाम करने की रणनीति बनी। रात 11 बजे समाज के हजारों लोगों ने जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा और कैलाश विश्नोई देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान समाज के लोगों ने सीएम अशोक गहलोत से मिलने की बात कही, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। जिससे वह अपनी मांगों पर अड़े रहे और फिर बवाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed