{"_id":"620cae3309b5ce4e960de8fe","slug":"rajasthan-news-songs-sung-by-padmashree-anwar-khan-and-mohit-chauhan-at-maru-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरू महोत्सव : पद्मश्री अनवर खां और मोहित चौहान ने लगाए सुर, नादान परिंदे घर आजा... पर झूम उठे हजारों श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरू महोत्सव : पद्मश्री अनवर खां और मोहित चौहान ने लगाए सुर, नादान परिंदे घर आजा... पर झूम उठे हजारों श्रोता
Wed, 16 Feb 2022 01:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:26 PM IST
सार
दुनिया भर में मशहूर मरू महोत्सव के चार दिवसीय आयोजन जारी हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को गड़ीसर लेक पर संगीत की महफिल का आयोजन किया गया, इसमें हजारों श्रोता शामिल हुए।
विज्ञापन
लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खां बईया ने सुनाए लोकगीत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर में चल रहे मरू महोत्सव की तीसरी शाम गड़ीसर लेक पर सजी। वैश्विक ख्याति के लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खां बईया और इंडियन प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान के स्वरों ने लोगों में उत्साह भर दिया। इस दौरान जैसलमेर के साथ ही राजस्थान और देश भर से आए सैलानियों ने इन दोनों हस्तियों के संगीत का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
पद्मश्री अनवर खां बईया ने राजस्थान की महिमा पर केंद्रित प्रसिद्ध राजस्थानी गीत धरती धोरों री... पेश किया। उन्होंने सूफी गायन को ऊचाइयां देते हुए दमादम मस्त कलन्दर... के स्वरों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
मशहूर सिंगर मोहित चौहान की आवाज का जादू ऐसा चला कि लोग उनकी लोग झूम-झूम कर उनके साथ गाने लगे। मोहित के सुनाए गए, जो भी मैं कहना चाहूं..., मसक्कली-मसक्कली..., पी लूं पी लूं तेरे नीले-नीले..., साड़ा हक एथे रख..., नादान परिंदे घर आ जा... जैसे आदि गीतों पर श्रोता जमकर झूमे।
विज्ञापन
मोहित चौहान का किया सम्मान
कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी विजय बल्लाणी, प्रीति भाटिया, ज्योतिप्रकाश रंगा और पारस स्वामी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों ने मोहित चौहान को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मणसिंह रावत, जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह, जिला पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, बीसूका उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर सहित अन्य जनप्रतिनिध और हजारों श्रोता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद की गई आतिशबाजी।