{"_id":"620e1f5ea4d3a310297d2ee6","slug":"rajasthan-news-school-bus-overturned-in-jaisalmer-two-children-died-and-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में स्कूल बस पलटी: हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में स्कूल बस पलटी: हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती
Thu, 17 Feb 2022 03:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 03:41 PM IST
सार
जैसलमेर में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायल बच्चों का फलसूंड के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों का प्राथमिकी उपचार कर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़े मृतक बच्चों के शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर में एक तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्तपाल पहुंचाया और सभी के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कजोई गांव के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस फलसूंड से बच्चों को लेकर जा रही थी। तेज गति में होने के कारण जेतपुरा फांटा के पास मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। दो बच्चों के सिर कुचल जाने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ बच्चे भी बस के नीचे दब गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायल बच्चों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को फलसूंड के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को जोधपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
इन बच्चों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार हादसे में हासम खान और कासम खान की मौत हो गई है। अमीर, असरफ, सतार, दिलबर, महबूब, बाबू, अश्कर, रिजवान, मनार, नवाब खां, अब्दुल, सिकंदर, यासिन, हुसैन, आमिल, असलम, बरकत, हुसैन, नासर, आवेश आदि सहित शिक्षक अमृतराम घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
30 से ज्यादा बच्चे सवार थे
बस में 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे जबकि क्षमता 25 की बताई जा रही है। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बस के पलटते ही उसके परखच्चे उड़ गए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
सीएम अशोक गहलोत ने हादसे में हुई दो बच्चों की मौत को हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता और परिजनों के साथ हैं। घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।