फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Sandeep Vishnoi Murder Story bambiha Deepti Gang

Rajasthan News: दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप की हत्या से दहशत, खून का बदला खून क्यों? पांच पॉइंट में समझिए

Tue, 20 Sep 2022 05:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

Rajasthan News: गैंगस्टर संदीप को सोमवार दोपहर को नागौर पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। इस दौरान बाइक से आए पांच हत्यारों ने उसे गोलियों से भून दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News Sandeep Vishnoi Murder Story bambiha Deepti Gang
गैंगस्टर संदीप विश्नोई की नागौर में की गई थी हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हुआ। पुलिस के सामने कोर्ट परिसर के बाहर बदमाशों ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। अस्तपताल में उनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिससे एक बार फिर राजस्थान में गैंगस्टर के आतंक की चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सबसे पहले जानिए कौन था संदीप विश्नोई?
29 नवंबर 2019 को नागौर में हुए हत्याकांड में पहली बार संदीप विश्नोई का नाम सामने आया था। एक महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए संदीप विश्नोई को 30 लाख की सुपारी दी थी। गैंगस्टर संदीप इसी मामले में नागौर जेल में बंद था। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। वह शराब तस्करी और सुपारी लेकर हत्याएं भी करता था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कैसे की गई संदीप की हत्या?
गैंगस्टर संदीप को सोमवार दोपहर को नागौर पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। इस दौरान बाइक से आए पांच हत्यारों ने उसे गोलियों से भून दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan News Sandeep Vishnoi Murder Story bambiha Deepti Gang
गैंगस्टर संदीप की हत्या कर इस तरह भागे बदमाश। - फोटो : सोशल मीडिया

किसने की संदीप की हत्या? 
संदीप की हत्या किसने की इस बात की जांच अभी पुलिस कर रही है, लेकिन दो गैंग ने गैंगस्टर की हत्या की सुपारी ली है। पंजाब की बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमने संदीप की हत्या कराई है। यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है। इसके अलावा हरियाणा की दीप्ति गैंग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदीप की हत्या कराने का दावा किया। दीप्ति गैंग ने अपने सोशल मिडियो पोस्ट में लिखा- इस मर्डर की जिम्मेदारी अनिल बिश्नोई और दीप्ति लेते हैं। यह संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। इसका बंबीहा गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। 

15 साल पहले कैसे शुरू हुई दुश्मनी? 
हरियाणा के दीप्ति सिंह यादव गैंग और संदीप विश्नोई की सेठी गैंग की दुश्मनी 15 साल पुरानी यानी 2007 की है। हरियाणा के एक कॉलेज से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई थी। 2007 में हरियाणा के हिसार जिले के जाट कॉलेज में संदीप विश्नोई और दीप्ति गैंग के संदीप गोदारा के बीच लड़ाई हुई। 2011 में दीप्ति पर कॉलेज के बाहर फायरिंग हुई। संदीप विश्नोई पर इ फायरिंग का आरोप लगा तो दीप्ति गैंग ने बदला लेने की ठान ली। इसके बाद 2013 और 2015 में दोनों गैंग ने एक दूसरे के साथियों की हत्या की।  

Rajasthan News Sandeep Vishnoi Murder Story bambiha Deepti Gang
सड़क पर पड़े खाली खोखे। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को दीप्ति गैंग पर हत्या का शक क्यों?
एक तरह दीप्ति गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदीप की हत्या की जिम्मेदारी ली है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस का शक भी इसी गैंग पर है। इसका मुख्य कारण है 2015 का एक हत्याकांड। दरअसल, 2013 में दीप्ति गैंग ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई के एक साथी की हत्या कर दी थी। दो साल बाद 2015 में संदीप ने अपने साथी की मौत का बदला लिया। उसने हरियाणा में दीप्ति गैंग के एक गुर्गे का मर्डर करवा दिया। इसके बाद दीप्ति गैंग ने संदीप से बदला लेने की बात कही थी। संदीप की हत्या को पुलिस इसकी का बदला मान रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed