फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Police is running a special operation to catch criminals, criminal with reward arrested

Rajasthan News: अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान, पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्त में

Wed, 31 Jan 2024 10:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:07 AM IST
सार

Dhoulpur: जिले की बाड़ी सदर एवं डीएसटी टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई कर पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश राजू गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लोडेड देशी तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police is running a special operation to catch criminals, criminal with reward arrested
पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडिशनल एसपी एडीएफ देवेंद्र सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय एवं एसपी मनोज कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने मामले के संबंध में बताया कि मंगलवार को बाड़ी सदर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश राजू गुर्जर अपने गांव से पैदल रेवई गांव की तरफ जा रहा है। सूचना पर बाड़ी सदर थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने रास्ते में नाकाबंदी कर बदमाश राजू गुर्जर को धरदबोचा। कार्रवाई के दौरान तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से 315 बोर का लोडेड देसी तमंचा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी राजावत ने बताया बदमाश के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी और रंगदारी के मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश राजू गुर्जर कुख्यात अट्ठा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed