{"_id":"65e92c2731c3f6eb2b048dfb","slug":"rajasthan-news-police-detained-a-youth-in-case-of-illegal-doda-poppy-supply-car-seized-along-with-doda-poppy-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अवैध डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, डोडा पोस्त समेत कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अवैध डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, डोडा पोस्त समेत कार जब्त
Thu, 07 Mar 2024 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:23 AM IST
सार
Sri Ganganagar: जिले की रायसिंहनगर पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से डोडा पोस्त समेत उसकी कार भी जब्त की है।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर की रायसिंहनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीविजयनगर रोड पर नगर पालिका के कचरा डंपिंग यार्ड के पास स्थित कॉलोनी से एक युवक को 24 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त और सप्लाई के लिए काम में ली जा रही कार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार को की थी मगर पुलिस अधिकारी मीडिया में मामले का खुलासा करने से बचते रहे। सूचना मिलने पर पत्रकारों ने अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने डोडा पोस्त की कार्रवाई को लेकर जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी निहालचंद पुत्र परमजीत सिंह मेघवाल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के घर की भी तलाशी ली है। आरोपी जब्त की गई डोडा पोस्त सप्लाई करने के फिराक में था।
विज्ञापन