{"_id":"62c2cafb823ee2796b7ed387","slug":"rajasthan-news-police-constable-attacked-again-in-bhim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भीम में फिर पुलिस कांस्टेबल पर हमला, प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उग्र हो गई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भीम में फिर पुलिस कांस्टेबल पर हमला, प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उग्र हो गई भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
सार
राजस्थान के राजसमंद में एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल पर हमला हुआ है। इस बार गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने कांस्टेबल का हाथ काट दिया।
विज्ञापन
1 of 3
राजसमंद में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद उपजा तनाव राजसमंद जिले के भीम कस्बे में शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। कांस्टेबल बजयराम को हाथ में चोट लगी है। उनकी एक अंगुली कट गई है। यह हमला कस्बे के बदनौर चौराहे पर हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस बंदोबस्त कड़ा कर दिया गया है। क्षेत्र में तनाव है।
2 of 3
राजसमंद में सांसद दीया कुमारी ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने के मसले पर लोगों को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद भीम में एक बार स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। भीम कस्बे के बदनोर चौराहे पर पुलिस कांस्टेबल वजेराम पर हमला हुआ। दरअसल, पिछले हफ्ते बुधवार को उदयपुर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। इसे रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस के एक कांस्टेबल पर भीड़ ने तलवार से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम के पूर्व विधायक हरि सिंह रावत, पुष्कर के विधायक सुरेश रावत, आसींद के विधायक जब्बर सिंह, कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले दीया कुमारी ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद कहा कि हमें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना है। पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें छोड़ना होगा। जिन पुलिस वालों ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ा, उनका सम्मान होना चाहिए। मैं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात करूंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।