{"_id":"620bc9b99fd8da3bae679277","slug":"rajasthan-news-police-arrested-the-main-accused-who-cheated-in-patwar-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 15 Feb 2022 09:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:11 PM IST
सार
राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले मुख्य आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में नकल करवाने के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकल प्रकरण के मास्टर माइंड पौरव कालेर गिरफ्तार कर लिया है। इनामी अपराधी कालेर को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गंगाशहर और जेएनवीसी पुलिस थाने में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पौरव कालेर को पकड़ने लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को उसे जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे नकल को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसका भतीजा है आरोपी
पटवार भर्ती परीक्षा में नकल कराने के आरोप में पौरव कालेर को गिरफ्तार किया गया है। वह रीट पेपर लीक मामले में पड़े गए तुलछा राम का भतीजा है। पुलिस दोनों के कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन