फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Pali police robbed a Punjab jeweler three policemen arrested

Rajasthan: पंजाब के व्यापारी से छह लाख की लूट, थानेदार और दो कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 19 Feb 2022 11:31 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

राजस्थान के पाली में पंजाब के एक व्यापारी को शिवपुरा थाना पुलिस ने लूट लिया। थानेदार और करीब तीन कॉन्स्टेबल ने आरोपी को झूठे केस में फंसाने की धमकी और मारपीट कर दो लाख रुपए और चार लाख की  आर्टिफिशियल ज्वेलरी लूट ली। मामला सामने आने के बाद  थाना अधिकारी और दो कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लूट का मास्टरमाइंड और अन्य पुलिस जवान अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan news Pali police robbed a Punjab jeweler three policemen arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी थानेदार और कॉन्स्टेबल। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पाली में शिवपुरा थाना पुलिस की लूट करने की वारदात सामने आई है। थाने के अधिकारी और अन्य पुलिस जवानों ने अपने एजेंट के जरिए पंजाब के ज्वेलरी व्यापारी को लूट लिया। व्यापारी और उसके दो साथियों के साथ मारपीट कर दो परिचितों के अकाउंट में एक दो लाख रुपए भी ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने आरोप लगया कि पुलिस ने उनके पास रखी करीब चार लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ले ली थी।

विज्ञापन


लूट की वारदात के बाद फरियादी ने पाली के सदर थाना में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी राजन दुष्यंत ने मामले की जांच करवाई तो पूरा सच सामने आ गया। इसके बाद शिवपुरा थानाप्रभारी अनिल सारण, कॉन्स्टेबल गीगाराम और तुलसीराम को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुरा थाने का हेड कॉन्स्टेबल मीठालाल, कॉन्स्टेबल मनीष विश्नोई और लूट की वारदात का मास्टर मास्टर अमृत सोनी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इधर,  एसपी ने थाना अधिकारी अनिल और दो कॉन्स्टेबल गीगाराम और तुलसीराम को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पाली एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र सरदार गोविंद सिंह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लंबे समय से काम करते हैं। जोधपुर के रहने वाला अमृत सोनी सुरेंद्र का परिचित है। उसके कहने पर सुरेंद्र अपनी ज्वेलरी की मार्केटिंग करने के लिए 15 फरवरी को अपने दोस्त लविस (19) के साथ पाली आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी अमृत नए खरीदार जोड़ने का झांसा देकर पीड़ित को ब्यावर से पाली की तरफ लेकर आया। जाडन टोल नाके के पास पहुंचने पर दो गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मियों ने व्यापारी व उसके दोस्त को अपनी गाड़ी बैठाया और जंगल की तरफ ले गए। रास्ते में दोनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर और मारपीट कर दो लाख रुपए और ज्वेलरी लूट ली। बाद में व्यापारी को अजमेर रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद फिरयादी थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed