{"_id":"658fcce8d41262af550e319d","slug":"rajasthan-news-murder-of-old-woman-over-land-dispute-exposed-main-accused-arrested-search-for-others-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जमीनी विवाद को लेकर वृद्धा की हत्या का पर्दाफाश, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जमीनी विवाद को लेकर वृद्धा की हत्या का पर्दाफाश, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Sat, 30 Dec 2023 01:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:25 PM IST
सार
Dausa News: जिले में जमीनी विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी हिमांशु तिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने 28 दिसंबर की रात कृष्णा अस्पताल के सामने हुई वृद्धा की हत्या के मामले में अति. पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचंद्र सिंह एवं वृत्ताधिकारी दौसा कालूराम मीना के सुपरविजन में टीमों का गठन कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पुत्र नरेश ने लिखित शिकायत में अवगत कराया था कि हिमांशु अपने करीब 25-30 साथियों के साथ परिवादी की दुकान व मकान पर आए और हमला करके मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना में उसकी मां लड्डो देवी की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करने पर पाया गया कि यह हमला जमीन और दुकान पर कब्जा करने की नीयत से किया गया था।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया गया, जिसमें सायबर सेल, डीएसटी दौसा को भी शामिल किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी की घेराबंदी कर गहन पूछताछ की तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूरे जांच मामले के नामजद आरोपी हिमांशु तिवाड़ी को बाहर से बुलाए गए साथियों के साथ परिवादी के मकान व दुकान पर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले का दोषी पाया गया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 6 संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।