{"_id":"632c73517038ea552149809a","slug":"rajasthan-news-lover-killed-live-in-partner-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर का गला रेता, पत्नी से तलाक के बाद सात महीने से रह रहे थे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर का गला रेता, पत्नी से तलाक के बाद सात महीने से रह रहे थे साथ
Thu, 22 Sep 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:08 PM IST
सार
Rajasthan News: अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। एक साल पहले उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। करीब सात महीने से वह युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता ने की मां ने सांडवा थाना में बेटी के लिव इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांडवा थाने के अधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि मृतका नंदिनी की मां बेबी कंवर ने एक केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी नंदनी राजेश स्वामी पुत्र जेठदास स्वामी (30) के साथ बीते सात महीने से लिव इन में रह रही थी। बीते बुधवार को आरोपी राजेश नंदनी को सुजानगढ़ लेकर आया था। जहां बीयर की फोड़कर कांच टुकड़े से गला काटकर उसने नंदनी की हत्या कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव का पीएम कराकर परिजनों का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने हत्या के आरोपी और मृतका के लिव इन पार्टनर राजेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश स्वामी पहले से शादीशुदा है। एक साल पहले उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। करीब सात महीने से वह नंदनी के साथ लिव इन में रह रहा था। उसने नंदनी की हत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। आरोपी राजेश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन