फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Intelligence Bureau officials reached Kishangarh with Pak agent Yunus Khan

Pak agent in rajasthan: यूनुस को किशनगढ़ लेकर पहुंची आईबी, पानीपूरी वाले ने बताया आरोपी कैसे लेता था सिम  

Mon, 21 Feb 2022 09:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 21 Feb 2022 09:07 PM IST
सार

पाकिस्तान एजेंसियों को खूफिया जानकारी देने वाले आरोपी यूनुस का आईबी की टीम ने मोबाइल और लेपटॉप जब्त कर लिया है। मोबाइल से आर्मी कैंप के फोटो, वीडियो और आर्मी मूवमेंट की जानकारी पाक एजेंसियों को दी गई है। उसके बैंक खातों में भी पाक से पैसा ट्रांसफर किया गया है। आरोपी 23 फरवरी तक रिमांड पर है। 

विज्ञापन
Rajasthan news Intelligence Bureau officials reached Kishangarh with Pak agent Yunus Khan
आरोपी युनुस खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को सामरिक महत्व की जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम सोमवार को राजस्थान के किशनगढ़ पहुंची। आईबी के अधिकारियों ने यहां करीब छह घंटे तक आरोपी यूनुस खान से पूछताछ की। उसके संपर्क में रहे लोगों से भी सवाल-जबाव किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद यूनुस पाकिस्तान बात करने के लिए लोगों को गुमराह कर सिम की व्यवस्था करता था। 

विज्ञापन


गुमराह कर ले लिया था आधार कार्ड 
पूछताछ में शामिल हुए किशना साहू पानीपूरी वाले ने इंटेलिजेंस के अधिकारियों को बताया कि आरोपी यूनुस ने उसे गुमराह कर उसका आधार कार्ड ले लिया और फिर सिम खरीद ली। आरोपी उसी सिम से पाकिस्तान के लोगों से बात करता था। 
विज्ञापन


पैसे लेकर दे रहा था सूचना 
पूछताछ में आरोपी यूनूस ने अधिकारियों को बताया कि वह लंबे समय से पाक एजेंसियों से संपर्क में था। वह पाक हैंडलिंग अफसरों को नसीराबाद स्थित आर्मी कैंप की गोपनीय सूचनाएं वाट्सएप, वाइस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए देता था। वह इस काम के लिए पैसा ले रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और लैपटॉप जब्त
आईबी की टीम ने आरोपी का मोबाइल और लेपटॉप जब्त कर लिया है। मोबाइल में आर्मी कैंप के फोटो, वीडियो और आर्मी मूवमेंट की जानकारी पाक एजेंसियों को दी गई है। उसके बैंक खातों में भी पाक से पैसा ट्रांसफर किया गया है। कोर्ट से मिली रिमांड के आधार पर 23 फरवारी तक उससे पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed