फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Drunk driver ran a roadways bus full of passengers, department took immediate action

Rajasthan News: ड्राइवर ने नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी रोडवेज बस, सूचना मिलने पर विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

Mon, 04 Mar 2024 09:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 09:55 AM IST
सार

Sri Ganganagar: नशे में धुत रोडवेज बस ड्राइवर सवारियों से भरी बस लेकर निकला था। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कर बस रोककर ड्राइवर को पकड़ा। मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Drunk driver ran a roadways bus full of passengers, department took immediate action
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवारियों की जान की परवाह किए बगैर नशे में धुत होकर रोडवेज बस लेकर निकल ड्राइवर पर अनूपगढ़ रोडवेज आगार के यातायात प्रबंधक ने कार्रवाई की है। बस नंबर आरजे 13 पीए 7235 के चालक इंद्र सिंह पर शराब पीकर बस चलाने को लेकर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


अनूपगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीगंगानगर आगार के यातायात प्रबंधक से उन्हें सूचना मिली थी कि बस नंबर आरजे 13 पीए 7235 का चालक इंद्र सिंह शराब के नशे में श्रीगंगानगर से रवाना होकर घड़साना की ओर बस चलाते हुए आ रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर यातायात प्रबंधक किरण चौधरी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यातायात प्रबंधक किरण चौधरी ने फ्लाइंग टीम के साथ गांव 87 जीबी के पास नेशनल हाईवे पर बस को रुकवाया और ड्राइवर की प्राथमिक जांच की। प्राथमिक जांच में चालक इंद्र सिंह शराब के नशे में पाया गया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरी बस में बैठाकर अनूपगढ़ की ओर रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर इंद्र सिंह के द्वारा बरती गई लापरवाही के मद्देनजर उसे अनूपगढ़ के पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने इंद्र सिंह का मेडिकल करवाया। राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया कि जांच के दौरान चालक इंद्र सिंह ने नॉर्मल अल्कोहल का सेवन किया हुआ था। अनूपगढ़ मुख्य आगार प्रबंधक ने बताया कि प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट से श्रीगंगानगर आगार प्रबंधक को अवगत करवाया गया है, अब आगे की कार्रवाई उन्हीं के द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed