{"_id":"6ad37ca5725add804a05a219","slug":"dholpur-police-seized-261-kg-ganja-from-car-two-smugglers-arrested-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर: कार से 2.61 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत 1.30 करोड़ रुपये; आंध्र प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर: कार से 2.61 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत 1.30 करोड़ रुपये; आंध्र प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:20 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 261 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आंध्र प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांजे की यह खेप दौसा जिले में पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
कार से 2 क्विंटल 61 किलो गांजा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलपुर जिले की मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगचोली खार गांव के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 क्विंटल 61 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजे की खेप आंध्र प्रदेश से तस्करी कर राजस्थान के दौसा जिले में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की विभिन्न टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में मनिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश की तरफ से एक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगचोली खार गांव के नजदीक सघन नाकाबंदी कराई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आंध्र प्रदेश नंबर की एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे करीब 10 प्लास्टिक के बोरों से कुल 2 क्विंटल 61 किलो गांजा बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने पर पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय श्रीनिवास टी पुत्र श्री हरि, निवासी रघु देव पुरम, जिला राजामुंदरी, आंध्र प्रदेश तथा 45 वर्षीय गेडम अमर चैतन्य पुत्र गेडम सत्यनारायण, निवासी राम मंडरी, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने गांजे की खेप जब्त करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
दौसा जिले में होनी थी गांजे की सप्लाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी आंध्र प्रदेश से गांजे की खेप लेकर राजस्थान के दौसा जिले की तरफ जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से खरीदी गई थी, इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था और इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं। हालांकि, तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि राजस्थान में पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलेभर में निगरानी और सर्चिंग अभियान तेज किए गए हैं। पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इसी अभियान के तहत मनिया थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।
धौलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।