{"_id":"6ad37ae9ae474538be0d18bb","slug":"district-election-officer-and-sp-visit-villages-to-assess-preparations-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4843649-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव: सिरोही में 10 गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंचायत चुनाव: सिरोही में 10 गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
Sat, 17 Oct 2026 09:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:59 PM IST
सार
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर सिरोही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 10 गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और मतदान व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने विभिन्न मतदान केंदों का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चुनावी तैयारियों को समय पर पूरा कराने एवं मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नया सानवाड़ा, उंद्रा, अजारी, बसंतगढ़, रामपुरा, वाटेरा, भीमाना, देलदर, ओर और खड़ात सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
बीएलओ से ली जानकारी, ग्रामीणों से भी किया संवाद
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षा से लेकर मतगणना तक की तैयारियों की समीक्षा
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, मतदान दलों की व्यवस्थाओं, मतगणना से संबंधित तैयारियों, पुलिस जाब्ते की तैनाती और बैरिकेडिंग सहित
विज्ञापन
तोमर ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने चुनाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया।
रोहिड़ा में छात्राओं से मिले जिला निर्वाचन अधिकारी
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान रोहिड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने छात्राओं से भी मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।