{"_id":"65d45041bea397f64603c29c","slug":"rajasthan-news-desert-mahotsav-will-be-organized-tomorrow-many-competitions-and-cultural-events-will-be-held-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: धोरां री धरती पर मरु महोत्सव का आयोजन कल, कई प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: धोरां री धरती पर मरु महोत्सव का आयोजन कल, कई प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी
Tue, 20 Feb 2024 12:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:40 PM IST
सार
Pokaran: धोरों की धरती जैसलमेर के पोकरण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव के आयोजन की तैयारियां अब समाप्ति की ओर हैं। कल 21 फरवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
मरु महोत्सव के आयोजन की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वर्णनगरी जैसलमेर में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव का आगाज 21 फरवरी बुधवार को जिल की परमाणु नगरी पोकरण से होगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस एक दिवसीय मरु महोत्सव का आगाज विशाल शोभायात्रा के साथ होगा, जो सालमसागर तालाब से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए राउमावि मैदान पहुंचेगी। इस दौरान रास्ते में कई लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
राउमावि मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधने आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार के निर्देशन में मरु महोत्सव की तैयारियां व व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
साथ ही कार्यक्रम में लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोहारकी के धोरों पर आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुधवार शाम स्वाति मिश्रा और साधो बैंड के साथ स्थानीय लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन