{"_id":"626aaee245999002181d7653","slug":"rajasthan-news-deputy-leader-of-opposition-rajendra-rathod-targeted-gehlot-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र बोले: अंतर्कलह छिपाने के लिए कांग्रेस दोबारा कर रही चिंतन शिविर, सरकार को अपनी चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र बोले: अंतर्कलह छिपाने के लिए कांग्रेस दोबारा कर रही चिंतन शिविर, सरकार को अपनी चिंता
Thu, 28 Apr 2022 08:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:42 PM IST
सार
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरकार को दुष्कर्म, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को कैसे रोका जाए इसकी चिंता होनी चाहिए। पीने के पानी और बिजली की कटौती ने प्रदेश की जनता को ऐसा दंश दिया है जिसे झेलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंतर्कलह छिपाने के लिए दोबारा चिंतन शिविर कर रही है। सरकार का आधे से भी ज्यादा सफर पूरा हो चुका है। ऐसे में सरकार को अपनी चिंता सता रही है, इसलिए यह शिविर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को दुष्कर्म, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को कैसे रोका जाए इसकी चिंता होनी चाहिए। पीने के पानी और बिजली की कटौती ने प्रदेश की जनता को ऐसा दंश दिया है जिसे झेलना आसान नहीं है। समय का चक्र सरकार की चिता जलाने को तैयार है।
विज्ञापन
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस की मजबूती के लिए राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस चिंतन शिविर करेगी। इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन