{"_id":"632b37b38904b92c5b09fefc","slug":"rajasthan-news-dalit-murdered-after-dispute-liquor-party-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद हुई थी दलित की हत्या, आरोपी और उसकी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद हुई थी दलित की हत्या, आरोपी और उसकी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार
Wed, 21 Sep 2022 09:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:41 PM IST
सार
Rajasthan News: बाड़मेर में 19 सितंबर को हुई दलित युवक की हत्या के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान उनका युवक से विवाद को गया था। जिसके बाद दोनों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : is
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके में 19 सितंबर को हुई दलित युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर और मृतक के साथ लिवइन में रह रही महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि हत्या के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने मृतक का शव भी नहीं उठाने दिया था। सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और पुलिस के आला अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को पीएम के लिए राजी किया था।
विज्ञापन
एसपी भार्गव ने बताया कि मामले में 38 साल के मृतक तगाराम के चाचा बाबूराम निवासी कल्याणपुर ने एक लिखित रिपोर्ट दी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 19 सितंगगर की रात को उसका भतीजा घर नहीं आया। तलाश करने पर पता चला कि उसने अपने बैंक अकाउंट से 170000 रुपये निकाले थे। जिसकी जानकारी क्षेत्र के ही वगताराम कलबी को थी। वह उसका अपहरण कर सितली रोड पर ले गया। वहां वगता राम, उसकी पत्नी ममता और 1-2 अन्य लोगों ने रुपए छीन कर उसकी हत्या कर दी और शव सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल वगता राम पटेल पुत्र भीमाराम (40) निवासी कल्याणपुर और वगता राम के साथ लिव इन में रह रही ममता पत्नी नजीर खान (30) निवासी घडीई चारणान को गिरफ्तार किया। आरोपी कल्याणपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। महिला आरोपी 2 साल से उसे साथ रह रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान उनका तगाराम से विवाद को गया था। जिसके बाद दोनों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन