फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Dad Body Found In Bus Burnt Three Days Ago Alwar

Rajasthan News: तीन दिन पहले जली बस में मिला कंकाल, बदबू आने पर अंदर देखा तो पड़ा था सिर और धड़

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

Rajasthan News: आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। किसी दूसरी जगह पर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को बस में डालकर आग लगा दी गई। पहचान के लिए शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।  

विज्ञापन
Rajasthan News Dad Body Found In Bus Burnt Three Days Ago Alwar
बस में मिली जली हुई लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले रामगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर शव को बस में ही जला दिया गया। हैरानी वाली बात यह है कि घटना दो दिन पहले यानी 12 सितंबर की है। सुबह चार बजे के करीब एक बस में आग लग गई थी, लोगों और पुलिस को लगा कि शॉटसर्किट के कारण यह आग लगी है। लेकिन, अब बदबू आने पर बस के अंदर से एक कंकाल मिला है। हालांकि, पूरा शरीर जल गया है, सिर और धड़ का कुछ अधजला हिस्सा पुलिस ने बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ का रहने वाला पूरण मल एक प्राइवेट बस चलाता है। यह बस नौगांवा के कपूर बस सर्विस की है। 11 सितंबर यानी रविवार रात को पूरण ने अपने घर के पास बस खड़ी की थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे बस में आग लग गई, जिससे पूरी जलकर खाक हो गई। जानकारी लगने पर पूरण और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। उस समय बस के चालक पूरण और अन्य लोगों को लगा कि शॉर्टसर्किट के कारण बस में आग लगी होगी। 
विज्ञापन




अधजली बस वहीं घटना स्थल पर खड़ी हुई थी। गुरुवार को बस से तेज बदबू आ रही थी। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उसमें एक अधजला शव पड़ा हुआ था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेज दिया है। अब शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद लापता व्यक्ति का पता चलने पर उसके परिजनों से डीएनए का मिला किया जाएगा। इसके बाद ही शव की पहचान हो सकेगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर शव जलाने की आशंका 
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। किसी दूसरी जगह पर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को बस में डालकर आग लगा दी गई।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed