{"_id":"62b494e5b40402558850cbf7","slug":"rajasthan-news-cow-smugglers-hit-police-car-opened-fire-freed-26-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गौ-तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी, फायरिंग की, 26 गोवंश को किया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गौ-तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी, फायरिंग की, 26 गोवंश को किया मुक्त
Thu, 23 Jun 2022 09:59 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:59 PM IST
सार
भरतपुर में गौ-तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फायरिंग की। कंटेनर से 26 गोवंश मुक्त कराए गए। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भरतपुर में पुलिस ने गोवंश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर थाना क्षेत्र में गोकशी के लिए गोवंश को हरियाणा ले जा रहे तस्करों ने पुलिस के वाहन को टक्कर मारी और फायरिंग कर दी। एक तस्कर फायरिंग कर भाग निकला। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर में 26 गोवंश मिले हैं। उन्हें गौशाला में भेज दिया गया है। वाहन से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई है।
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार रात क्यूआरटी टीम चार के प्रभारी हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भरतपुर से डीग होते हुए हरियाणा की तरफ एक बंद बॉडी कंटेनर में गोवंश को भरकर गोकशी हेतु ले जाया जा रहा है। टीम ने सैंत गांव के पास नाकाबंदी की। पुलिस टीम को देख नाकाबंदी तोड़ कंटेनर सवार भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस वाहन को टक्कर मारी और फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गैस गन से 10 राउंड और पंप एकन से 5 राउंड फायर किए। पुलिस से घिरा देख तस्कर भागने लगे। इनमें से एक तस्कर मुश्ताक पुत्र शुभराती (45) निवासी गांव टाइ थाना नूंह मेवात हरियाणा को घेराबंदी कर टीम ने पकड़ लिया। दूसरा तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
एक गाय और एक बैल की मौत
कंटेनर की तलाशी में पुलिस को पांच गाय व 19 बैल जीवित मिले हैं। वहीं, एक गाय व एक बैल मृत मिले। केबिन की तलाशी में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। जीवित गोवंश को घड़ी सांवल दास गौशाला को सुपुर्द किया गया। मृत गौवंश का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया।