फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Councilor and two contractors arrested for taking bribe of five lakhs in Alwar

Rajasthan: मंत्री का करीबी पार्षद और दो ठेकेदार पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने यहां की कार्रवाई 

Thu, 17 Feb 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 02:59 PM IST
सार

राजस्थान की अलवर नगर परिषद में भ्रष्टाचार का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जयपुर एसीबी की टीम ने एक पार्षद और दो ठेकेदारों को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्षद मंत्री टीकाराम जुली का करीबी बताया जा रहा है। इससे पहले नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता को भी 80 हजार की घूस लेते पकड़ा गया था।  

विज्ञापन
Rajasthan news Councilor and two contractors arrested for taking bribe of five lakhs in Alwar
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले की नगर परिषद में एक बार फिर घूसखोरी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को नगर परिषद के पार्षद नरेंद्र मीणा ओर दो ठेकेदारों को पांच लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  आरोपी नरेंद्र मीणा कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के करीबी बताए जाते हैं। एसीबी की टीम आरोपियों के पास से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन




एसीबी की टीम ने कुछ समय पहले अलवर नगर परिषद के सभापति बीना गुप्ता को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके बेटे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद अलवर में एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लोगों का कहना है कि अलवर नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है, यहां करोड़ों रुपए का खेल चल रहा है। इससे आम आदमी परेशान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed