{"_id":"620e157ba26c6d50bf2f9ff4","slug":"rajasthan-news-councilor-and-two-contractors-arrested-for-taking-bribe-of-five-lakhs-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री का करीबी पार्षद और दो ठेकेदार पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने यहां की कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री का करीबी पार्षद और दो ठेकेदार पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने यहां की कार्रवाई
Thu, 17 Feb 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:59 PM IST
सार
राजस्थान की अलवर नगर परिषद में भ्रष्टाचार का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जयपुर एसीबी की टीम ने एक पार्षद और दो ठेकेदारों को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्षद मंत्री टीकाराम जुली का करीबी बताया जा रहा है। इससे पहले नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता को भी 80 हजार की घूस लेते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले की नगर परिषद में एक बार फिर घूसखोरी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को नगर परिषद के पार्षद नरेंद्र मीणा ओर दो ठेकेदारों को पांच लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र मीणा कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के करीबी बताए जाते हैं। एसीबी की टीम आरोपियों के पास से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने कुछ समय पहले अलवर नगर परिषद के सभापति बीना गुप्ता को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके बेटे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद अलवर में एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लोगों का कहना है कि अलवर नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है, यहां करोड़ों रुपए का खेल चल रहा है। इससे आम आदमी परेशान हो रहा है।
विज्ञापन