फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Car hit young man in Nagaur going to distribute wedding card died

Rajasthan: छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने से जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत 

Wed, 16 Feb 2022 08:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर का बड़ा बेटा छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नागौर रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan news Car hit young man in Nagaur going to distribute wedding card died
हादसे के बाद कार और उसके नीचे दबी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के रानीगांव के पास नागौर रोड पर मंगलवार को एक कार और बाइक सवार की टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। बेटे की मौत के बाद घर में फैला खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। 

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीगांव के रहने वाले कैलाश पुत्र रामेश्वर लाल अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिए नाइयों की ढाणी में जा रहा थे। इस दौरान नागौर हाईवे पर तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही कैलाश बाइक से उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि बाइक भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने कैलाश को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में कैलाश ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गच्छीपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed