{"_id":"620a182382494d78dc5e4346","slug":"rajasthan-news-bike-thief-gang-exposed-two-accused-arrested-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने और बेचने वाले दो गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़े गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने और बेचने वाले दो गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़े गए बदमाश
Mon, 14 Feb 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:21 PM IST
सार
प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्यप्रदेश के मंदसौर के रहने वाले हैं। आरोपी के बताए स्थान से पुलिस ने दस मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की सालमगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने और बेचने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद की गईं हैं। अब पुलिस मालिकों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें मोटरसाइकिल वापस लौटाएगी। गिरफ्तार आरोपी रामलाल मीणा पुत्र बगदीराम (22) और नागेश्वर उर्फ गोपाल पुत्र किशनलाल (23) मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इस तरह पकड़े गए आरोपी
प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि सालमगढ़ थानाधिकारी रोहित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि रामलाल मीणा चोरी की बाइक खरीदने और बेचने का काम करता है। वह बाइक बेचने के लिए सेवना रोड पर खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने और दोनों आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ जारी
पुलिस पूछताछ में आरोपी रामलाल ने बताया कि वह चोरी की बाइक सालमगढ़ के रहने वाले गौतम मीणा और महेंद्र मीणा से खरीद कर बेचता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के बताए स्थान से 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस बाइक चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन