{"_id":"6226f468d5cc96481735335c","slug":"rajasthan-news-armed-miscreants-shot-two-youths-in-bikaner-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गाड़ियों के रूट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या का प्रयास, गोली पैर में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गाड़ियों के रूट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या का प्रयास, गोली पैर में लगी
Tue, 08 Mar 2022 11:45 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:45 AM IST
सार
बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में गाड़ी चलाने के रूट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पैर में लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीबीएम अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में गाडियों के रूट को लेकर फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। थाना इलाके में हुई फायरिंग की इस वारदात में दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगने से पीबीएम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बसों के रूट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों में राजीनामा हो गया। उसके बाद मंगलवार को एक पक्ष ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में विक्रम सिंह और तिलोक सिंह के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों का पीबीएम अस्पताल मं इलाज चल रहा है। बीछवाल पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।