फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news armed miscreants attacked the camper rider in sikar

Rajasthan: बदमाशों ने कैंपर सवार युवक पर किया फायर, मौका मिलते ही भागा तो गाड़ी में जमकर की तोड़फोड़   

Tue, 08 Mar 2022 10:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 10:58 AM IST
सार

सीकर के सांवली चाैराहे पर कैंपर के आगे पीछे दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी गाड़ियां लगाई और चालक पर फायर किया। बदमाशों के फायर करते ही वह भाग गया, इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर वे फरार हो गए। 

विज्ञापन
Rajasthan news armed miscreants attacked the camper rider in sikar
बदमाशों ने फलाई दहशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के सदर थाना अंतर्गत सांवली सर्किल पर कैंपर मैं बैठे युवक पर दो गाड़ियों में आए करीब छह-सात लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। मौका पाकर पीड़ित युवक मौके से भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ और बदमाशों की दहशतगर्दी का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन


पीड़ित बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि सांवली चौराहे पर उसके कैंपर के आगे पीछे दो गाड़ियों में सवार आए बदमाशों ने अपनी गाड़ी लगाई और फायर किया। बदमाशों के फायर करते ही वह भाग गया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने कहा कि हमलावर उसे जान से मारना चाहते थे। सदर थाने के एएसआई राजेश ने बताया कि सूचना मिली कि सांवली चौराहे पर एक कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त हालात में एक कैंपर गाड़ी मिली। वहां लोगों से पूछताछ में बताया कि किया तो दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने कैंपर सवार पर हमला किया। इस दौरान युवक भाग गया, इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि पीड़ित ने तीन चार लोगों के नामजद और छह सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस सभी को जल्द ही गिरफ्तार करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed